फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलुरू, गुजरात और नासिक ने गिराए लाल सोने के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। बंगलूरू, नासिक और गुजरात राज्यों में टमाटर की पैदावार एक माह पहले ही शुरू हो गई है। इस कारण जिले में टमाटर के दाम कम हो गए हैं। इसमें 500 रुपये में बिक रही एक क्रेट 150 से 250 रुपये तक पहुंच गई है। इससे किसान मायूस हो गए हैं। सोलन में इन दिनों टमाटर की अधिक पैदावार सब्जी मंडी पहुंच रही है।
विज्ञापन

सिरमौर और शिमला का टमाटर भी सोलन पहुंच रहा है लेकिन बाहरी राज्यों में पैदावार शुरू होने के बाद कारोबारी भी यहां बहुत कम पहुंच रहे हैं। बाहरी राज्यों की मंडियों से नासिक, गुजरात का टमाटर खरीद रहे हैं। यह टमाटर करीब एक माह तक चलेगा।
आने वाले दिनों में भी टमाटर के दाम बढ़ने की कोई उम्मीद नहीं है। किसान इस वर्ष टमाटर की लागत को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले टमाटर का एक क्रेट 500 से 600 रुपये तक बिक रहा थस लेकिन अब यही क्रेट 150 रुपये तक पहुंच गई है। मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने कहा कि बाहरी राज्यों का टमाटर शुरू हो गया है। इस कारण स्थानीय टमाटर के दाम कम हो गए हैं। कारोबारी भी नासिक के टमाटर की अधिक खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें