बद्दी में दूसरा पुरूस्कार प्राप्त करने वाली बद्दी पुलिस की टीम। संवाद
- फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। ई-सर्विलांस में उत्कृष्ट कार्य के लिए बद्दी पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर रजत श्रेणी में स्थान प्राप्त हुआ है। हैदराबाद में सात और आठ जनवरी को 24वें राष्ट्रीय ई-कनक्लेव में यह पुरस्कार दिया जाएगा।
पुरस्कार में बद्दी पुलिस को एक लाख रुपये नकद राशि इनाम में मिलेगी। बद्दी के पूर्व पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी के प्रयासों से बद्दी पुलिस को यह पुरस्कार मिला है। रोहित मालपानी के नेतृत्व में टीम सदस्य मुख्य आरक्षी विजय कुमार, रोहित सिंह, संदीप कुमार व गृह रक्षक सुनील कुमार सात जनवरी को हैदराबाद जाकर यह पुरस्कार प्राप्त करेंगे।
बद्दी में पुलिस के प्रयासों से 2100 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। से सभी आईपी बेस्ड हैं। बीबीएन में पुलिस की तीसरी आंख के सक्रिय होने से पुलिस ने करीब दो सौ से अधिक मामले सुलझाए और पांच करोड़ रुपये की रिकवरी हासिल की।
इसमें चोरी, लूट और सेंधमारी के 120, 50 मामले हिट व रन के हैं। इसके अलावा हत्या, गुमशुदगी और किडनैपिंग के मामले शमिल हैं। सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद बीबीएन में अब चोरी करना आसान नहीं है।
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि बद्दी पुलिस को यह अवार्ड सात और आठ जनवरी को हैदराबाद में राष्ट्रीय ई-कनक्लेव में मिलेगा।