फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के नाम पर परवाणू उद्योगपति से लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
Parvanoo industrialist cheated rupees 1.51 lakh on name of religious donation
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप के नाम पर औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के नामी उद्योगपति से एक लाख 51 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस शातिर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सोलन जिले में यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले बीबीएन में उद्योगपति से 71 हजार का फ्रॉड हुआ था। शातिर फोन पर बड़ी चतुराई से डोनेशन के नाम पर पैसे मांग रहा है। हालांकि यह मामला प्रदेशाध्यक्ष के संज्ञान में आया तो उन्होंने सोशल मीडिया पर सावधान रहने का आग्रह कर तुरंत पुलिस को शिकायत देने के लिए कहा है।
जानकारी के अनुसार परवाणू के बालाजी पॉवरट्रॉनिक्स के सिक्योरिटी हेड कर्नल (रि.) धर्मपाल ने शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि माइक्रोटेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली के सीएमडी सुबोध गुप्ता को किसी व्यक्ति का फोन आया और उसने अपना नाम सांसद सुरेश कश्यप बताया।
विज्ञापन

इस दौरान 9824423678 से आई कॉल में शातिर ने एक लाख 51 हजार रुपये की मांग की। शातिर ने रुपये मांगने के पीछे कारण सोलन में मंदिर निर्माण, भंडारा और जागरण बताया। इस मांग पर कंपनी के सीएडी सुबोध गुप्ता ने 13 दिसंबर को व्यक्ति के दिए खाता नंबर पर रुपये जमा करवा दिए।
जब कंपनी मालिक ने सांसद सुरेश कश्यप से बात की तो उन्होंने कोई भी कॉल करने से इंकार किया। पुलिस थाना परवाणू प्रभारी दयाराम ठाकुर ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज करने के लिए कहा है। उन्होंने लोगों से भी सतर्क रहने के लिए कहा है और किसी भी कॉल पर रुपयों का लेनदेन और पिन नंबर नहीं देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें