फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल को सौंपने के बाद भी नहीं मिला एंबुलेंस के लिए ड्राइवर

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में खड़ी एंबुलेंस। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। नगर निगम ने एंबुलेंस को क्षेत्रीय अस्पताल के सौंपने के बाद अब चालक नहीं मिल पा रहा है। बीते दिनों निगम की ओर से अस्पताल प्रबंधन को एंबुलेंस की सेवाएं लगातार जारी रखने के लिए पत्र जारी किया गया। एंबुलेंस चालक की कमी के चलते इसे चलाना मुसीबत बन चुका है।
विज्ञापन

गौर हो कि नगर निगम चुनाव जीतने के कुछ ही दिनों बाद कांग्रेस विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने निगम कार्यालय के लिए एक एंबुलेंस दी थी। यह एंबुलेंस एक बार भी किसी के काम नहीं आई। इसे देखते हुए निगम ने इसे अस्पताल के सुपुर्द करने का फैसला लिया है। इसके बावजूद एंबुलेंस के लिए ड्राइवर नहीं मिलने से लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।
वहीं, नगर निगम ने क्षेत्रीय अस्पताल के जरिये अपनी सेवाएं लगातार देने के लिए समन्वय किया लेकिन यहां पर भी नगर निगम की एंबुलेंस चालकों की कमी के कारण नहीं लग पाई।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम के डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा ने कहा कि नगर निगम कार्यालय की एंबुलेंस को क्षेत्रीय अस्पताल में सेवाएं देने के लिए बात की गई। एंबुलेंस चालक की कमी से यह कार्य पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें