फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दत्तोवाल में दंपती पर हमला करने का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के दत्तोवाल में किराये के मकान में रहने वाले हरियाणा के मंड़ावाला के गोरखाना दंपती पर धारदार हथियार से हमला करने वाले बाबू खान को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमाडं पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह प्रेम प्रसंग का मामला था। एक युवती का नालागढ़ के बाबू खान से प्रेम प्रसंग था लेकिन उसने देवर से विवाह कर लिया जो बाबू खान को पसंद नहीं था। इसके चलते उसने दोनों पर जानलेवा हमला किया।
घायल दंपती को पहले नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उन्हें पीजीआई रेफर किया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। बाबू खान हमले के बाद फरार हो गया था जिसे नालागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को उसे अदालत में पेेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें