फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी होटल में शिमला के व्यक्ति की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। कसौली के एक निजी होटल में शिमला के एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। व्यक्ति 18 मार्च को परिवार के साथ कसौली घूमने आया था। परिजनों के अनुसार होटल में सोफे पर आराम करने के लिए जैसे ही व्यक्ति लेटा तो उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह उर्फ रवि पुत्र सुरेंद्र सिंह काले निवासी कोठी नंबर चार अपर कैथू शिमला 18 मार्च को अपने परिवार के साथ कसौली घूमने के लिए आया था। उसके साथ उसका दोस्त, चालक, पत्नी और पिता सुरेंद्र सिंह भी साथ थे।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मृतक हरप्रीत परिवार सहित कसौली घूमने आया था। वह सभी एक निजी होटल में ठहरे थे। रविवार दोपहर को मृतक हरप्रीत सिंह अपने परिवार और दोस्त उज्ज्वल दीप के साथ होटल में खाना खाने गया था।
विज्ञापन

खाना खाने के बाद हरप्रीत सिंह होटले के कमरे में सोफे पर लेटा था कि उसकी पत्नी गुरविंद्र कौर ने समझा कि इसका पति सोया हुआ है। वह देर रात तक नहीं उठा तो वह हरप्रीत सिंह को कसौली अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें