फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से 5700 प्रतिबंधित गोलियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। पुलिस की एसआईयू विंग ने भुड्ड बैरियर के समीप एक व्यक्ति से प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। आरोपी इन्हें सप्लाई करने जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विंग के प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी नरेंद्र, किशोर शर्मा, धर्मवीर, श्याम सिंह और बलविंद्र ने भुड्ड बैरियर के हरे कृष्णा गोशाला के समीप मलकू माजरा निवासी सतवीर सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सतवीर के कब्जे से 5700 लोमोटिल की गोलियां बरामद की गई हैं। लोमोटिल पेट खराब होने पर प्रयोग होती हैं और इनका इस्तेमाल बिना चिकित्सकीय सलाह के नहीं किया जा सकता है। इस दवा के इस्तेमाल के बाद नींद आने की स्थिति पैदा होती है।
कुछ लोग इसे नशे के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं। सतवीर सिंह पेयजल योजना के समीप इसे सप्लाई करने वाला था उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने दवा को कब्जे में लेने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें