फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड और वैक्सीनेशन रिपोर्ट नहीं होने पर बैरियर से लौटाईं 50 गाड़ियां

विज्ञापन
परवाणू बेरियर पर शुक्रवार को पहुंचे रहे पर्यटकों की कोविड रिपोर्ट, टीकाकरण पर थाना प्रभारी से जा? - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन/परवाणू। कोविड सुरक्षा के मद्देनजर परवाणू बैरियर से कोरोना रिपोर्ट और टीकाकरण प्रमाण पत्र के साथ ही पर्यटकों का प्रदेश में प्रवेश करवाया गया। वहीं बिना दस्तावेज बाहरी राज्यों से 50 वाहनों को वापस भेजा गया। प्रदेश सीमा परवाणू के तीन बैरियरों पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात की गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह से प्रवेश द्वार पर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की कोविड रिपोर्ट, टीकाकरण प्रमाण पत्र की जांच का कार्य शुरू हो गया है। परवाणू टीटीआर, परवाणू ओल्ड बैरियर और सेक्टर-4 में पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू कर दी है।
उधर, परवाणू डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि परवाणू के साथ लगते तीनों बैरियर पर सरकार के आदेशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। कोविड -19 संबंधी दस्तावेजों की जांच के बाद ही प्रवेश करवाया जा रहा है। बिना दस्तावेज से पहुंचे लोगों को वापस भेजा गया है। शाम करीब चार बजे तक 50 वाहनों को बैरियर से वापस बाहरी राज्यों के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें