फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोकेशनल ट्रेड में 3972 विद्यार्थियों को मिलेंगे कौशल प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिले के सरकारी स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा के तहत 11 विषयों (ट्रेडों) में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों को कौशल प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इसमें 2015 से 2019 तक दसवीं और जमा दो के 3972 विद्यार्थी शामिल हैं। शुक्रवार को जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान सोलन में आयोजित कार्यशाला के दौरान यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट सोलन के प्रधानाचार्य चंद्र मोहन शर्मा ने की। इसमें जिला भर के विभिन्न सेक्टरों के वोकेशनल ट्रेनरों ने भाग लिया। वोकेशनल विषयों की जिला समन्वयक कमनीश ठाकुर ने बताया कि वोकेशनल ट्रेनर्स को विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र सौंप दिए गए हैं। इन प्रमाणपत्रों को तमाम वोकेशनल ट्रेनर्स अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को जल्द ही आवंटित करेंगे।
वर्ष 2015 से 2019 तक विद्यार्थियों ने नौवीं कक्षा से 11 वोकेशनल विषय लिए थे। जिसमें ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, सिक्योरिटी आईटीएस, रीटेल, टूरिज्म, टेलीकॉम, एग्रीकल्चर, शारीरिक शिक्षा-स्पोर्ट्स, बीएएफएसआई और मीडिया शामिल हैं।
विज्ञापन

इनसेट
विद्यार्थी कर सकेंगे नौकरी हासिल
डाइट सोलन के प्रधानाचार्य चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने लेवल दो और चार की परीक्षाएं पास की हैं, उन विद्यार्थियों को जल्द ही कौशल प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएंगे। ये कौशल प्रमाण पत्र 11 विभिन्ना विषयों में पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों को ही मिलेंगे। ये प्रमाण पत्र राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और प्रदेश शिक्षा बोर्ड से अधिकृत हैं। इसके आधार पर विद्यार्थी सरकारी और गैर सरकारी नौकरी भी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें