फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन जिले में पुलिस और सीआरपीएफ जवान समेत 356 लोग संक्रमित

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
सोलन। जिले के धर्मपुर ब्लॉक में एक पुलिस और एक सीआरपीएफ जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जिले में शनिवार को 356 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया है। शनिवार को 925 सैंपलों की जांच की गई जिसमें नालागढ़ ब्लॉक में सर्वाधिक मामले आए हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि शनिवार को भी कोरोना संक्रमण के अधिक मामले आए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले धर्मपुर ब्लॉक व बीबीएन क्षेत्र में आए हैं। धर्मपुर ब्लॉक में 120 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि नालागढ़ ब्लॉक से 141 मामले आए हैं।
सोलन ब्लॉक से 28, सायरी ब्लॉक से 14, अर्की ब्लॉक से 38, चंडी ब्लॉक से सात व अन्य आठ मामले हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब एक्टिव केस 2581 हो गए हैं जबकि कोरोना को मात देने वाले 25221 लोग है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि सभी कोरोना नियमों की पालना करें और सरकार से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें