फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू में 24 नए डेंगू पॉजिटिव, मरीजों का आंकड़ा 1,000 पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 1,000 पार हो गया है। शनिवार को 24 लोग डेंगू के आए। खास बात यह है कि अब मौसमी वायरल के मरीजों की संख्या अचानक घटने लगी है।
इससे ओपीडी कम हो गई है। बीते सप्ताह खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित करीब 70 से 80 मामले आ रहे थे। अब 30 मामले आ रहे हैं।
शनिवार को ईएसआई अस्पताल में 57 डेंगू के टेस्ट किए गए। इसमें डेंगू के 24 मामले आए हैं। इसमें परवाणू के आसपास 21 और हरियाणा से तीन मामले हैं। परवाणू के कामली गांव से दो, टिपरा से एक, टकसाल से सात, परवाणू के सेक्टर एक से पांच, सेक्टर-2 से चार, सेक्टर-3 से तीन, सेक्टर-6 से एक मामला आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सतर्क रहने के लिए कहा है। ईएसआई अस्पताल परवाणू के कार्यकारी अधिकारी डॉ. विनोद कपिल ने बताया कि परवाणू में डेंगू का आंकड़ा 1,000 पार हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें