फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के 1900 बागवानों ने नौणी विवि से खरीदे एक लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। नौणी विवि से पिछले दस दिनों में 1900 बागवानों ने एक लाख पौधों की खरीद की है। जिसमें संबंधित बागवान और किसानों ने ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवाया था। जिसमें विभिन्न फलदार पौधें प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं अब सात जनवरी से नौणी विवि की ओर से खुली ब्रिकी शुरू की जा रही है। इस दौरान सभी किसान-बागवान पौधों की खरीद कर सकता है। जिसमें कोई भी इच्छुक किसान अब विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में स्थित नर्सरी और कंडाघाट में कृषि विज्ञान केंद्र सोलन से पौधे खरीद सकते हैं।
विश्वविद्यालय के किसान पोर्टल पर पंजीकृत एवं मांग पत्र जमा करने वाले सभी किसानों को दिसंबर माह में पौधों के आवंटन की सूचना ई-मेल के माध्यम से दी गई थी। इस मेल में आवंटित पौधों की संख्या, तारीख और नर्सरी के बारे में भी जानकारी दी गई, जहां से ये पौधे उन्हें उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

ऐसा किसानों की आसानी और बड़ी सभाओं को रोकने के लिए किया गया था। सीमित संख्या में किसानों को पौधे लेने के लिए बुलाया गया था। नौणी विवि के पीआरओ सुचेत अत्रि ने बताया कि पिछले दस दिनों में, नौणी और कृषि विज्ञान केंद्र, सोलन में विश्वविद्यालय नर्सरी से 1900 से अधिक किसान, जिन्होंने बुकिंग की थी, उन्हें पौधे आवंटित किए गए हैं। जो रोपण सामग्री बेची गई है उसमें सेब,खुमानी, नाशपाती, प्लम, अनार, कीवी, अखरोट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें