फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष की ताजपोशी से पहले पारित होगा, मंडी समिति में करोड़ों रुपये का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति की प्रस्तावित बजट बैठक में राष्ट्रीय कृषि बाजार प्रोजेक्ट को मिल सकती है मंजूरी, कई प्रस्तावों के पास होने की उम्मीद
विज्ञापन

अध्यक्ष की ताजपोशी से पहले पारित होगा समिति का बजट
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
मंडी समिति सोलन में अध्यक्ष पद की ताजपोशी से पूर्व ही आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पारित हो जाएगा। मंडी समिति के सरकारी सदस्य इस बजट को लेकर बैठक करने जा रहे हैं। डीसी की अध्यक्षता में आज होने वाली इस बैठक में वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा होगी। वित्तीय वर्ष में जिन विकास कार्यों को शामिल किया जाना है उन पर समिति के अधिकृत सदस्य अपनी मुहर लगा चुके हैं। मंडी समिति सोलन का कुल बजट करीब 12 करोड़ रुपये रहेगा। इसमें मुख्य रूप से मंडी को राष्ट्रीय कृषि बाजार के अनुरूप ढालने की कोशिश होगी। मंडी समिति करीब दो करोड़ रुपये तक इस प्रोजेक्ट पर खर्च कर सकती है।
मंडी समिति के प्रस्तावित बजट में सरकार के 100 दिन के कार्यक्रम को जगह दी है। इसके अलावा मंडी समिति परिसर में पार्किंग और प्रयोगशाला के निर्माण को भी स्वीकृत किया जा सकता है। इसके अलावा मंडी समिति सोलन की ओर से उप मंडियों के सुधार पर भी धनराशि खर्च करने को स्वीकृति मिल सकती है। इसमें परवाणू सब्जी मंडी को डेढ़ करोड़ के अलावा नालागढ़, धर्मपुर और अन्य पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा सकते हैं। मंडी समिति ने पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 11 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। इस बार का लक्ष्य पिछले वर्ष की आय से अधिक रहेगा।
विज्ञापन


गैर सरकारी सदस्यों का नहीं होगा हस्तक्षेप
सोलन में मंडी समिति का यह पहला बजट होगा जिसमें गैर सरकारी सदस्यों और अध्यक्ष का कोई भी हस्तक्षेप नहीं रहेगा। सरकार बनने के बाद से अभी तक मंडी समिति के अध्यक्ष पद पर किसी की ताजपोशी नहीं हुई है। मंडी समिति के सदस्यों का चयन भी नहीं हो पाया है। इस वजह से समिति का यह बजट छह सरकारी सदस्यों की मौजूदगी और उपायुुक्त की अध्यक्षता में पारित होगा।

मंडी समिति में हैं 16 सदस्य
मंडी समिति में कुल 16 सदस्य होते हैं। इनमें नौ सदस्य गैर सरकारी होते हैं। यह सदस्य अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। छह सदस्य सरकारी होते हैं। इनमें कृषि, बागवानी जैसे महत्वपूूर्ण विभागों के अलावा मंडी समिति सचिव भी शामिल हैं। एक सदस्य व्यापारी वर्ग से शामिल किया जाता है। सत्ता परिवर्तन के बाद गैर सरकारी सदस्यों को हटा दिया गया था। नए सदस्य अभी तक शामिल नहीं हो पाए हैं। लेकिन अभी तक इनमें से किसी ने भी सदस्य बनाने के लिए आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन


डीसी की अध्यक्षता में होगी चर्चा : सचिव
सोलन मंडी समिति सचिव प्रकाश कश्यप ने बताया कि नए सदस्यों और अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया है। वित्तीय वर्ष के हिसाब से बजट पारित करना बेहद जरूरी है। इस लिहाज से बजट को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी छह सरकारी सदस्य विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें