फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम बजट में टमाटर का नाम आने से चेहके सोलन के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पूरी होगी कोल्ड स्टोर की उम्मीद, लंबे समय तक सुरक्षित रह पाएंगी सब्जियां और फल
विज्ञापन

सोलन में अरबों रुपये का होता है सालाना कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
केंद्रीय बजट किसानों के विकास के हित में रहा है। इससे जहां प्रदेश में भर में 22 हजार हाटों को कृषि बाजार में तब्दील किया जाएगा वहीं देश भर में आलू, प्याज और टमाटर के लिए आपरेशन ग्रीन की स्थापना होगी। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। इसका सबसे अधिक लाभ हिमाचल के किसानों को मिलेगा। हिमाचल में अकेले जिला सोलन में ही अरबों रुपये का सालाना कारोबार होता है। लेकिन अभी तक यहां पर टमाटर का कोल्ड स्टोर और इसे प्रोसिंग करने के लिए कोई भी उद्योग नहीं लग पाया है। इसके चलते किसानों को डायरेक्ट मंडियों में अपने उत्पाद को पहुंचाना पड़ रहा है। हालांकि केंद्रीय बजट में देश भर में टमाटर सहित अन्य उत्पादों के लिए ऑपरेशन ग्रीन स्थापना से किसानों सहित व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
घोषित बजट हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन मार्केट मंडी सहित किसानों के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया है। जानकारी के अनुसार जिला सोलन सहित हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में टमाटर की खेती की जाती है। इसमें से सबसे अधिक टमाटर जिला सोलन में उगाया जाता है। किसानों की आय का यह मुख्य साधन है लेकिन यहां के किसानों के पास अपनी फसलों को स्टोर करने सहित प्रोसिंग करने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है। इसके चलते किसानों को मजबूरन कम दामों पर अपनी फसलों को बेचना पड़ रहा है। इससे उन्हें नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। हालांकि अब बजट में देश भर में टमाटर सहित आलू और प्याज के लिए ऑपरेशन ग्रीन स्थापित करने की घोषणा से किसानों द्वारा तैयार किया गया टमाटर स्टोर भर सकेंगे। इससे जहां उन्हें उनकी फसलों के सही दाम मिलेंगे वहीं वह अपने हिसाब से अपनी फसलों को बेच भी सकेंगे। इसके अलावा यदि सोलन में टमाटर से संबंधित कोई उद्योग स्थापित होता है तो यहां के किसानों को कोल्डस्टोर में रखा माल प्रोसिंग भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को टमाटर के मिलेंगे अच्छे दाम
सब्जी मंडल सोलन के सचिव प्रकाश कश्यप ने बताया कि केंद्रीय बजट आढ़तियों सहित किसानों के हित में रहा है। इसके तहत जहां किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है वहीं आढ़तियों सहित व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। जिला सोलन में ऑपरेशन ग्रीन स्थापित करने से किसानों को उनकी फसलों के अच्छे दाम मिलेंगे। बजट को स्थानीय आढ़ती पद्म सिंह, विजय कुमार, अमर सिंह ठाकुर, राकेश कोहली और अन्य किसानों तथा आढ़तियों ने बजट को हितकारी बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें