फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल कॉलेज के चार लोगों समेत 148 संक्रमित

विज्ञापन
सोलन अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए पहुंचे मरीज। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला मुख्यालय के साथ लगते डेंटल कॉलेज टटूल (ओच्छघाट) में चार लोग संक्रमित हुए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट से चार लोगों की रिपोर्ट आई है। शुक्रवार को यहां पर स्टाफ के तीन लोग संक्रमित हुए थे।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक संपर्क में आने वाले लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जिले में कुल 148 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। विभाग ने इन लोगों को आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि शनिवार को जिला में 1244 सैंपलों की जांच की गई। जांचे गए। इन सैंपलों में 64 आटीपीसीआर और 84 सैंपल रैपिड एंटीजन टेस्ट से पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

इनमें सबसे अधिक मामले धर्मपुर ब्लॉक से हैं। धर्मपुर ब्लॉक में 54 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। अर्की ब्लॉक से 36, सोलन शहर से 23, नालागढ़ ब्लॉक से 18, सायरी ब्लॉक से एक, चंडी ब्लॉक से चार और अन्य 14 मामले हैं। जिले में अब एक्टिव केस 1160 हो गए हैं जबकि 27926 लोग ठीक कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें