फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन से 132 बसें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए बुक

विज्ञापन
132 buses booked for PM Modi's rally in Mandi from Solan distt
विज्ञापन
सोलन/नालागढ़। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर मंडी में हो रहे कार्यक्रम के चलते सोमवार को लोगों को आने-जाने परेशानी झेलनी पड़ेगी। जिले के तीनों डिपुओं से 132 बसों की ड्यूटी कार्यक्रम के लिए लगाई गई हैं। इसे लेकर लोकल समेत कई लंबे रूटों पर बसें नहीं दौड़ेंगी।
विज्ञापन

हालांकि कुछ रूटों पर बुकिंग होने से निगम की बसों की सेवा सुचारु रहेगी। लोकल और लंबे रूट पर बसों के नहीं दौड़ने के कारण सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा और लोकल रूट निजी बसों के दम पर ही चलेंगे।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली के लिए सोलन डिपो से 60, नालागढ़ डिपो से 56 और परवाणू डिपो से 16 बसें जाएंगी। इनमें से रविवार को सोलन डिपो की 35 बसें मंडी, नालागढ़ डिपो की 45 बिलासपुर, परवाणू डिपो की आठ बसें सरकाघाट और पांच बसें मंडी के लिए रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन

अन्य बसें सोलन जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाएंगी। रविवार को अधिकतर बसें नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालांकि लोकल रूट रविवार को प्रभावित नहीं हुए हैं।
वहीं एचआरटीसी के नालागड़ डिपो में कुल 108 बसें हैं। इसमें आधा दर्जन बसें रखरखाव के चलते खड़ी हैं। मंडी रैली के लिए 45 बसें बिलासपुर डिपो को भेजी गई हैं जबकि 11 बसें नालागढ़ से जाएंगी।
अब निगम के पास मात्र 40 बसें बची हैं। इससे निगम के 60 फीसदी रूट प्रभावित होंगे। नालागढ़ डिपो के 213 रूट हैं। इनमें 108 बसें संचालित होती हैं। बद्दी-नालागढ़, बद्दी-ऊना, नालागढ़-रोपड़, बद्दी-अंबाला रूट पर एक बस कई चक्कर लगाती है।
सोलन और परवाणू ने की व्यवस्था
परवाणू डिपो के पास 45 बसें हैं। इनमें से 12 बसें खराब है जिन्हें बेचने के लिए निगम से अनुमति मांगी गई है। इसके अलावा 33 बसें परवाणू डिपो की सुचारु रूप से रूटों पर दौड़ रही हैं। इनमें से कार्यक्रम के लिए 16 बसों की ड्यूटी लगाई गई है। बाकी बसों से कुछ लंबे रूट चलाने का निर्णय परवाणू डिपो ने लिया है। इसके अलावा सोलन डिपो के 80 रूटों में से केवल 15 रूटों पर ही बस सेवा लोगों को मिलेगी जबकि अन्य सभी रूट बंद रहेंगे।
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंथक हरपाल सिंह ने बताया कि रैली में बसें लगने से दो दिन तक रूट प्रभावित रहेंगे। उन्होंने बताया कि रैली समाप्त होने के बाद सोमवार को सभी लोगों को गंतव्य स्थान पर छोड़ा जाएगा तथा उसके बाद देर शाम तक सभी बसें नालागढ़ पहुंच जाएंगी। मंगलवार सुबह सभी रूटों पर बसें जाएंगी। परवाणू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि परवाणू की 16 रूट पर लोगों को सोमवार को बस सेवा नहीं मिल सकेगी। मनाली-दिल्ली रूट सुचारु रूप से चलेगा। सोलन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि सोलन डिपो की 60 बसें मंडी कार्यक्रम के लिए रवाना की गई हैं।
इन रूटों पर मिलेगी सुविधा
सोलन डिपो के सोलन-धर्मशाला, सोलन रोहडू़, सोलन-बिजमल, सोलन-सुबाथू-वाकनाघाट, शिमला-दिल्ली, दिल्ली-बाघा, शिमला-हरिद्वारृ, शिल्ली-सोलन, बाड़ीधार-सोलन, मुद्रिका, बाशा-बघेटू-सोलन, सोलन-बीशा-स्लूमना रूट पर बसें दौड़ेंगी। इसके अलावा परवाणू डिपो के शिमला-चंडीगढ़, परवाणू-कसौली, परवाणू-जोहड़जी, शिमला-पठानकोट, परवाणू-पट्टा, कैंथला-पट्टा, कालका-दायला, चंडीगढ़-अर्की, परवाणू-मल्ला-जोहड़जी, परवाणू-बद्दी-दिल्ली रूट बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें