फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महिलाओं के अधिकार और कानूनों की दी जाएगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुब्जा पवेलियन रेणुकाजी में 25 जनवरी को होगा युवती मेला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। महिला सशक्तीकरण और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही संस्था पीपल्स एक्शन फॉर पीपल इन नीड (पीएपीएन) के सौजन्य से 25 जनवरी को कुब्जा पवेलियन रेणुकाजी में युवती मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 10 पंचायतों से 150 से अधिक किशोरियां भाग लेंगी।

मेले के दौरान किशोरियों को घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, जाति प्रथा, महिला हिंसा, लैंगिग समानता, समान अधिकार और नशे सहित बाल संरक्षण व बाल कानूनों की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही किशोरियों को स्वस्थ व तंदरुस्त रखने के लिए उचित खानपान के साथ मंनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था की समन्वयक सुमित्रा शर्मा ने बताया कि युवती मेले का मुख्य उद्देश्य किशोरियों के समग्र विकास के लिए एक बेहतर वातावरण तैयार करके उन्हें अधिकारों के प्रयोग के प्रति सक्षम बनाना है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें