राजगढ़ (सिरमौर)। भाणत पंचायत के युवक ने सनौरा के पास पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह लोगों ने युवक के शव को पेड़ में लटके देखा। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
मरने वाले युवक की पहचान अभिषेक (20) निवासी भाणत के रूप में हुई है। वह पेशे से चालक था। थाना प्रभारी आरएल धौलटा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। आत्महत्या का कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।