फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चंडीमंदिर की गार्गी भट्टाचार्य ने जीती शतरंज प्रतियोगिता

सार

आर्मी पब्लिक स्कूल नाहन में 2 कोर इंटर-एपीएस शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कई आर्मी स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया और विभिन्न वर्गों में विजेताओं को पुरस्कार मिले। कार्यक्रम में सेना अधिकारी और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्मी स्कूल नाहन में हुई 2 कोर इंटर-एपीएस शतरंज प्रतियोगित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। आर्मी पब्लिक स्कूल नाहन में 2 कोर इंटर-एपीएस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता जिला सिरमौर शतरंज संघ के सहयोग से करवाई गई। इसमें 2 कोर क्षेत्र के विभिन्न आर्मी पब्लिक स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। एपीएस नाहन, अंबाला, चंडीमंदिर, पटियाला और संगरूर के खिलाड़ी इसमें शामिल रहे। अंडर-14 छात्रा वर्ग में एपीएस चंडीमंदिर की गार्गी भट्टाचार्य ने पहला व एपीएस पटियाला की अंशिता ने दूसरा स्थान अर्जित किया। छात्र वर्ग में एपीएस अंबाला के मास्टर करिदेय नागपाल ने पहला और एपीएस चंडीमंदिर के मास्टर अगमवीर सिंह ने दूसरा स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की अंडर-19 वर्ग में एपीएस चंडीमंदिर की जसप्रीत कौर ने पहला, एपीएस अंबाला की पहल ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में एपीएस अंबाला के मास्टर कृष्णा ने पहला व एपीएस पटियाला के गुरशाबाद ने दूसरा स्थान पाया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधानाचार्य दिव्या भारद्वाज और सेना के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें