फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के विरोध में नाहन में फूंका पाकिस्तान का पुतला

विज्ञापन
नाहन में विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान का पुतला जलाते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जम्मू-कश्मीर में हाल ही में पेश आई आतंकी घटना के विरोध में रविवार को जिला मुख्यालय नाहन में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले हिंदू संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया। हिंदू और सिख समुदाय के लोगों की निर्मम हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने शहर में प्रदर्शन कर पाकिस्तान के साथ-साथ आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

चौगान मैदान के समीप हिंदू संगठनों ने आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही देश के महामहिम राष्ट्रपति और केंद्र सरकार से इस आतंकी घटना को लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की। यही नहीं हिंदू संगठनों ने भारतीय सेना को भी खुली छूट दिए जाने की बात कही।
विश्व हिंदू परिषद जिला सिरमौर विभाग सोलन के जिला मंत्री विभोर कुमार ने कहा कि कश्मीर घाटी में हिंदू-सिख संबंधित शिक्षकों की जेहादी आतंकवादियों की ओर से आईडी देख पहचान कर निर्मम हत्या किए जाने की घटना का विश्व हिंदू परिषद कड़ा विरोध जताती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस घटना से आतंकी जम्मू-कश्मीर में 1990 की उन्हीं घटनाओं को दोहराने का प्रयास कर रहे हैं, जो उस दौरान कश्मीरी पंडितों के परिवारों के साथ कुकृत्य किया गया था। उन्होंने कहा कि घाटी से धारा 370 हटने के बाद से ही आतंकी बौखलाए हुए हैं और दहशतगर्दी फैलाकर शांति को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने राष्ट्रपति और केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि हाल ही में घाटी में सामने आई इस आतंकी घटना के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। इसके साथ-साथ भारतीय सेना को भी ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए खुली छूट दी जाए।
इस मौके पर जिला सह मंत्री सुनील चौधरी, जिला गोरक्षा प्रमुख सतीश कुमार, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख बजरंग दल जगदीप भारद्वाज, नाहन प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता शुभम सैनी, नाहन नगर उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, पांवटा साहिब नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, पांवटा प्रखंड सुरक्षा प्रमुख धर्मपाल, पंचायत सह संयोजक परमानंद, पारस वर्मा, नरेश पंकज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें