फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू से नाहन पहुंचे युवा रोट्रेक्ट का फूल मालाओं से स्वागत

विज्ञापन
बंगलूरू से साइकिल पर नाहन पहुंचे युवाओं का स्वागत करते रोटरी क्ल्ब के पदाधिकारी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर दो युवा रोट्रेक्ट धनुष और हेमंत साइकिल पर बंगलूरू से नाहन पहुंचे। नाहन पहुंचने पर रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स और रोटरी नाहन ने उनका स्वागत फूल मालाएं पहनाकर किया।
विज्ञापन

रोटरी व्हाइट फिल्ड बंगलूरू ने अंतरराष्ट्रीय साइकिल फैलोशिप कार्यक्रम के तहत शिशु मंदिर के दो युवा रोट्रेक्टर धनुष और हेमंत को 11 जुलाई 2021 को विधान सौधा से रवाना किया था। रोटरी जिला 3190 के गवर्नर फजल महमूद ने उनको हरी झंडी दिखाई थी।
इन युवाओं ने 200 दिनों में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की यात्रा करके 24 हजार किमी का सफर तय करने का लक्ष्य रखा है। ऐसा होने से इनका नाम गिनीज और लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो जाएगा। अभी तक यह दोनों युवा 15 राज्यों का करीब 8500 किमी सफर तय कर चुके हैं। उन्होंने हर राज्य के स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।
विज्ञापन

नाहन में इन युवाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के अध्यक्ष राकेश थापा, डॉ. सबलोक, ओपी चौहान, कुलदीप सिंह, दीप लाल, प्रगति सबलोक, रोटरी नाहन के सचिव नवनीत गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें