फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आई कार; दो की मौत, दो गंभीर घायल

विज्ञापन
two person of ponta sahib died in car accident and two injured in hariyana
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरियाणा के बराड़ा से शादी समारोह के बाद कार से पांवटा लौट रहे दो युवकों की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात प्रतापनगर-पांवटा साहिब सड़क पर एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से हुआ। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए। प्रताप नगर थाना पुलिस के जांच अधिकारी लखविंदर सिंह ने बताया कि पांवटा साहिब के रहने वाले चार युवक बराड़ा में अपने मामा के घर शादी समारोह में आए हुए थे।
वीरवार रात 10 बजे के करीब चारों युवक कार से अपने घर पांवटा साहिब लौट रहे थे कि प्रताप नगर-पांवटा मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी जिसमें दो युवक सोनू निवासी तारुवाला और वैभव निवासी पांवटा की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। विकास का इलाज स्थानीय नागरिक अस्पताल जगाधरी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिए हैं। परिजन के बयान के आधार पर फरार डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि पांवटा साहिब नगर परिषद उपाध्यक्ष ओपी कटारिया के भतीजे विशाल कटारिया की गत दिन बराड़ा में शादी थी लेकिन हादसे में दूल्हे के फुफेरे भाई वैभव और दोस्त सोनू की मौत हो गई। पांवटा निवासी इन सभी युवाओं की आयु 19 से 24 वर्ष के बीच है। वहीं, हरियाणा पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि हादसा हरियाणा राज्य में हुआ है। पड़ोसी राज्य की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
...............-
हादसे के आरोपी कार चालक पर केस दर्ज
दुर्घटना में पुरोहित की भी हुई थी मौत, चार लोग हुए थे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/ यमुनानगर। सड़क हादसे के लिए जिम्मेदार कार चालक के खिलाफ थाना प्रतापनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जगाधरी-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव अराईयांवाला के पास 5 अक्तूबर को हुए हादसे में एक पुरोहित की भी मौत हो गई थी और परिवार के 4 लोग घायल हो गए थे।
पुलिस को दी गई शिकायत में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गांव कूंहट निवासी अतरो देवी ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ बोलेरो कार में सवार होकर पितृ कर्म करने के लिए कुरुक्षेत्र के पेहवा में जा रहे थे। उनके साथ गाड़ी में परिवार के कूंहट निवासी खजान सिंह, गांव शिलाई निवासी मेहंदी देवी, चांदनो देवी, प्रीति और गांव बांबल निवासी पुरोहित लायक राम शर्मा थे। गाड़ी शरोग निवासी अमित नेगी चला रहा था।
बार-बार कहने पर भी वह गाड़ी को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। वह पांच अक्तूबर की रात करीब साढ़े 10 बजे जगाधरी-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतापनगर क्षेत्र में अराईयांवाला के पास पहुंचे। आरोप है कि चालक अमित नेगी ने लापरवाही से गाड़ी चलते हुए आगे जा रहे वाहन में टक्कर मार दी। इससे बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां से लायक राम को डॉक्टर ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान आठ अक्तूबर को लायकराम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें