फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण मामले के दो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। खनन निरीक्षक के अपहरण और संयुक्त टीम पर हमला करने के मामले में पहले गिरफ्तार दो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी मोमीन और जावेद को दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद मंगलवार को पांवटा की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

इसी मामले में बीते दिन सोमवार को गिरफ्तार किए गए अन्य तीन आरोपियों को भी अदालत में पेश किया गया जिन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बता दें कि 16 मई को पुलिस ने तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। तीनों ही आरोपी उत्तराखंड के ढालीपुर से दबोचे गए हैं।
इस मामले में अबतक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। छह दिन पहले रामपुरघाट में अवैध खनन को अंजाम दे रहे खननकारियों ने कार्रवाई करने मौके पर पहुंची संयुक्त टीम पर हमला कर दिया था। इसी बीच माफिया एक स्कॉर्पियों में बैठाकर खनन निरीक्षक को अगवा कर उत्तराखंड सीमा पर ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में पहले दो आरोपी गिरफ्तार किए थे। बीते दिन तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। अदालत ने उत्तराखंड के ढालीपुर निवासी नासिर अली, नदीम व मोहसीन को दो दिन की रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि अपहरण और मारपीट मामले में दो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है। जबकि तीन अन्य आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें