फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग ने विला राउंड सैरगाह में लगाए 130 पौधे

विज्ञापन
नाहन शहर के विला राउंड में पौधरोपण करते जलशक्ति विभाग के अधिकारी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जलशक्ति विभाग ने नाहन के विला राउंड में शुक्रवार को बड़े स्तर पर वन महोत्सव का आगाज किया। जलशक्ति विभाग नाहन के अधीक्षण अभियंता जोगिंद्र सिंह ने एक पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भूमि कटाव को रोकना रहा। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यहां दिन भर में विभिन्न प्रजातियों के 130 औषधीय पौधे लगाए।
विज्ञापन

विभाग के एसडीओ मनीत भारद्वाज ने बताया कि यह पौधे विभाग की पेयजल योजना की पाइपों के आसपास लगाए गए। विलाराउंड से शहर की तीसरी पेयजल योजना की पाइपें गुजर रही हैं। कई जगह पर भूमि कटाव होने का खतरा सामने आया है। भविष्य में भूमि कटाव से पेयजल पाइपों को कोई नुकसान न पहुंचे। इसके लिए विभाग ने इन पाइपों के आसपास विभिन्न प्रजातियों के औषधीय पौधे लगाए हैं।
विभाग के अधीक्षण अभियंता जोगिंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता (डिजाईन) डॉ. मनदीप गुप्ता, अधिशासी अभियंता आशीष राणा और एसडीओ मनीत भारद्वाज ने बताया कि जब भी मौका मिले, सभी को पेड़ लगाने चाहिए और उनकी पूरी देखभाल भी करनी चाहिए। पर्यावरण को शुद्घ रखने के लिए जहां पेड़ लगाना जरूरी है वहीं इससे भूस्खलन के खतरे से भी निपटा जा सकता है। इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें