फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में पानी के लिए मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। करीब 50 हजार की आबादी वाले नाहन शहर में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। शहर के कई हिस्सों में पिछले पांच-छह दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इसके चलते शहर में पेयजल संकट विकराल रूप धारण कर चुका है। आलम यह है कि शहर के लिए तीन पेयजल योजनाओं के बावजूद भी कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय नाहन को 44 लाख लीटर पानी की आपूर्ति करने वाली गिरि पेयजल योजना में लगातार खराबी के चलते लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस पेयजल योजना की पाइप धौण के समीप बार-बार फट रही है। योजना पर 20 के करीब कर्मचारी पाइप को दुरुस्त करने में जुटे हैं। पिछले एक सप्ताह से धौण में इस पाइप को जोड़ने का काम चल रहा है। पाइप को जोड़ने के बाद फिर से खराबी आ रही है। अब स्थिति यह हो गई है कि शहर में कई लोग पैसे चुकाकर टैंकर से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। जबकि, कई लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं।
पानी की किल्लत के चलते शहर के ढाबा संचालक स्टील की प्लेट की जगह डिस्पोजल प्लेट में खाना परोसते नजर आए। परेशानी यहां तक बढ़ गई है कि कई लोगों के पास पीने को भी पानी नहीं है। इस वजह से लोग हैंडपंप की ओर रुख कर रहे हैं। सार्वजनिक नल भी सूख चुके हैं। लगातार सवाल उठ रहे हैं कि अब तक विभाग गिरि पेयजल योजना को क्यों दुरुस्त नहीं कर पाया। शहर की पेयजल वितरण व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। कई दिन से नाहन शहर के नया बाजार, अमरपुर मोहल्ला, उपरली टोली, माल रोड़, रानीताल आदि हिस्सों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही हैं। इनमें कई हिस्से ऐसे भी हैं जहां पड़ोस में लोगों को पानी मिल रहा है। लेकिन, कई घर तरस रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में गिरि योजना के अलावा खैरी उठाऊ पेयजल योजना से भी शहर को 10 लाख लीटर प्रतिदिन पानी की आपूर्ति होती है। यह योजना भी बार-बार हांफ रही है। इसके अलावा नहर सवार प्रवाह पेयजल योजना से छह लाख लीटर पानी मिल रहा है। यही योजना है जो शहर को निरंतर पानी दे रही है। अन्य दोनों उठाऊ योजनाओं के बार-बार हांफने से शहर में पानी की किल्लत बढ़ रही है। अधिशासी अभियंता आशीष राणा ने बताया कि गिरि योजना के पाइप को ठीक करवाने के लिए 20 कर्मी लगाए गए हैं। जल्द ही शहर के लिए पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें