जिला सिरमौर शतरंज एसोसिएशन की अध्यक्ष शैलजा।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर शतरंज संघ की एक बैठक सिरमौर ब्रेन चैस अकादमी में आयोजित हुई जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव आयोजित किए गए। चुनाव के दौरान युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से पर्यवेक्षक अभय कंवर ने पर्यवेक्षक की भूमिका अदा की। जबकि प्रदेश शतरंज महासंघ की ओर से आशीष ठाकुर भी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।
चुनाव में शैलजा को सिरमौर शतरंज संघ का अध्यक्ष चुना गया। जबकि ऋषि तोमर को महासचिव, हेमंत कंवर को कोषाध्यक्ष और अधिवक्ता अशोक पुंडीर को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। अधिवक्ता विवेक शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, नितिन ठाकुर, अंकिता ठाकुर, विशाल पंवार, मनीष वर्मा, अंजलि आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शैलजा ने कहा कि सिरमौर शतरंज संघ इस खेल में युवाओं को आगे लाकर नये पायदान हासिल करेगा।