फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से सिरमौर में दो सड़कें बंद, सात हुईं बहाल

विज्ञापन
पांवटा साहिब- शिलाई एनएच 707 बड़वास में मलबा हटाती जेसीबी मशीन। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश का कहर इस कदर जारी है कि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम रही है। जगह-जगह भूस्खलन से सड़कों पर बार-बार आवाजाही बाधित हो रही है। इससे वाहन चालकों सहित यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में लगातार जारी बारिश के चलते संगड़ाह, शिलाई और पांवटा साहिब में नौ मार्ग बंद हुए। इनमें से सात सड़कों को सोमवार दोपहर बाद आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। जबकि, दो मार्ग अभी भी बंद हैं, जिनके मंगलवार तक बहाल होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन के चलते भरली-बनौर सड़क और कंडेला सड़क बंद हो गई है। दोनों सड़कें मंगलवार तक बहाल होंगी।
इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के शिलाई मंडल के तहत आने वाली रेणुका-सतौन, कांटीमशवा और कोड़गा सखौली सड़क, संगड़ाह मंडल के अधीनस्थ ददाहू-कोटीधिमान, रेणुका-चांदनी और मगवा-सिंयू सड़क और पांवटा साहिब की मेहत-गवाना-खाली-अच्छौन सड़क को बहाल कर दिया है। भारी भूस्खलन से बंद हुई सड़कों से लोक निर्माण विभाग को 8.95 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विभाग के अधीक्षण अभियंता वीएन पराशर ने बताया कि शिलाई में बंद हुईं दो सड़कों को बहाल किए जाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि अन्य सात सड़कों पर आवाजाही बहाल हो गई है।
...........
संगड़ाह में गिरा भारी भरकम पेड़, दो घंटे बंद रही सड़क
संगड़ाह (सिरमौर)। पेड़ गिरने से रेणुकाजी-हरिपुरधार मार्ग दो घंटे बंद रहा। संगड़ाह स्थित किंकरी देवी पार्क के समीप सड़क पर एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। इसके बाद यात्रियों ने पेड़ हटाकर मार्ग को स्वयं बहाल किया। जानकारी के अनुसार दो दिन से क्षेत्र में हो रही बरसात के चलते किंकरी देवी पार्क संगड़ाह के समीप चीड़ का पेड़ सड़क पर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था।
इसके चलते सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों यात्री और दर्जनों वाहन फंसे रहे। इसी बीच जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित क्षत्रिय संगठन और सवर्ण सभा के सम्मलेन में शामिल होने जा रहे क्षेत्र के कुछ युवाओं ने लकड़ी काटने के औजार लेकर पेड़ को सड़क से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें