फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ रानीताल गेट का पिलर

विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ रानीताल गेट का पिल्लर। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शहर के ऐतिहासिक रानीताल पार्क के गेट का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया है। पार्क के छोटे गेट के समीप से गुजरते हुए एक ट्रैक्टर ने गेट के पिलर को टक्कर मार दी। इससे पिलर क्षतिग्रस्त हो गया। यह पिलर अब एक धक्के के साथ भी नीचे गिर सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि रानीताल पार्क के चारों ओर सड़क पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे दूसरे वाहनों को चलने की जगह तक नहीं मिल पाती। ऐसे में एक ट्रैक्टर के यहां से गुजरने के दौरान उसका एक हिस्सा रानीताल गेट से जा टकराया। इससे गेट का पिलर बुरी तरह से हिल गया। गनीमत यह रही कि पिलर नीचे नहीं गिरा। वह अपनी जगह पर टिका हुआ है।
स्थानीय राजीव, मुकेश, संजीव, संजय ने नगर परिषद से क्षतिग्रस्त हुए पिलर को अविलंब ठीक करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिलर पूरा हिल चुका है। बस अपने भार की वजह से टिका हुआ है। यहां कभी भी हादसा हो सकता है। इसलिए इसे जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें