अजोली स्कूल में संपन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी की विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ । संवा?
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजोली में जोन स्तरीय छात्र वर्ग अंडर-19 प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्यातिथि पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता और पंचायत प्रधान नरेंद्र कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता आयोजन समिति को 11,000 रुपये की राशि प्रदान की।
प्रतियोगिता के खेल प्रभारी रविंद्र कुमार और नीरज माहेश्वरी ने बताया कि कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुरघाट विजेता और दुग्गल कॅरिअर अकादमी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब उपविजेता रहा। वॉलीबाल में छात्र तारुवाल स्कूल विजेता और गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब उप विजेता रही।
खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छछेती प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरुवाला टीम उपविजेता रही। कुश्ती में छछेती प्रथम और हरिपुर खोल दूसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन में द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब विजेता और छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब उपविजेता रहा।
समूहगान में दून वैली स्कूल पांवटा साहिब प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरला खरक टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छछेती के वैभव कपूर प्रथम और डिवाइन विजन स्कूल माजरा के संयम दूसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डॉ. मोही राम चौहान प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।