फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने युवक के घर से बरामद की अवैध शराब

विज्ञापन
पुरुवाला में बिना परमिट शराब के साथ दबोचा आरोपी। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पुरुवाला(सिरमौर)। पुरुवाला थाना पुलिस टीम ने एक युवक के घर से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भुंगरनी निवासी 33 वर्षीय एक युवक अपने घर से शराब बेचने का धंधा कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना पुख्ता करने के बाद युवक के घर पर दबिश दी। पुलिस ने घर के आंगन में बने टीन शेड के अंदर से शराब मार्का चार्ली माल्टा की 24 बोतलें और बीयर मार्का किंगफिशर की 72 बोतलें बरामद कीं। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें