फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री रघुनाथ मंदिर नाहन में राम रसोई का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
श्री रघुनाथ मंदिर में श्री राम रसोई का शुभारंभ करते ब्राहमण सभा नाहन के प्रधान सुखदेव शर्मा। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। श्री रघुनाथ मंदिर नाहन में भगवान रघुनाथ को श्री राम रसोई से भोग लगाया जाएगा। मंदिर में आने वाले भक्तों को भी श्री राम रसोई से ही प्रसाद मिलेगा। श्री ब्राह्मण सभा नाहन ने रघुनाथ मंदिर परिसर में श्री राम रसोई का शुभारंभ कर दिया है। इससे पूर्व यहां पर भगवान रघुनाथ को भोग लगाने के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

श्री ब्राह्मण सभा नाहन की मासिक बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान सुखदेव शर्मा ने की। बैठक में श्रीराम रसोई को लेकर चर्चा हुई। साथ ही भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर तीन मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तैयार की गई।
महासचिव अनिल शर्मा ने कहा कि दो मई को मंदिर में अखंड रामायण पाठ किया जाएगा। तीन मई को हवन यज्ञ के साथ भंडारा होगा। इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से भजन-कीर्तन भी किया जाएगा। बैठक से पूर्व सभा के अध्यक्ष पंडित सुखदेव शर्मा ने मंदिर परिसर में श्री राम रसोई का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान श्री राम रसोई में बना हलवा प्रसाद वितरित किया गया। बैठक में हर माह के दूसरे रविवार को सभी सदस्यों से सहयोग लेने पर भी सहमति बनी।
इस अवसर पर महासचिव अनिल कुमार शर्मा, महंत सोमदत्त वशिष्ठ, उपप्रधान बसंत कुमार, अरुण देव शर्मा, प्रकाश दत्त शर्मा और महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें