फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे

विज्ञापन
पांवटा साहिब विश्राम गृह में आयोजित भाजपा मंडल की बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग के स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित हुई। मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि अब हिमाचल में चुनाव की तिथि नजदीक आ गई है। सभी स्थानीय कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में और पांवटा के विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री सुखराम चौधरी की ओर से विस क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्य के बारे में जन-जन को बताएं।
उन्होंने कहा कि रिक्त पड़े अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल पांवटा के अध्यक्ष पद पर कीरतपुर निवासी शमशेर अली की ताजपोशी कर दी गई है। इस दौरान मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, देवराज चौहान, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शमशाद काश्मी व अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शमशेर अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें