पांवटा साहिब में एचआरटीसी के सब डिपो का शुभारंभ करते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने शनिवार को पांवटा बस अड्डे पर उप डिपो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री सुखराम ने कहा कि आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन है। उन्होंने इस देश में एक नई विचारधारा दी। आज उसी के अनुसार ही केंद्र सहित प्रदेश में सरकार चल रही है।
उन्होंने कहा कि पांवटा में एचआरटीसी का उप डिपो खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की थी। इसके बाद आज यहां उप डिपो का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि पांवटा बस अड्डा एक करोड़ 98 लाख रुपये से बना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पांवटा विस क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा दी जा रही है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा चरणजीत चौधरी, गोंडा बस अड्डा प्रभारी प्रेम सिंह, एसडीएम विवेक महाजन, राहुल चौधरी, बीडीसी हितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।