राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ पुलिस ने सनौरा में एक ढाबा संचालक से 15 बोतलें देसी शराब बरामद की हैं। पुलिस ने ढाबा संचालक के खिलाफ थाना राजगढ़ में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी बलदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर सनौरा में टिक्की खैरी (गौड़ा) निवासी अंकित ठाकुर के ढाबा और साथ लगते कमरे व शेड की तलाशी ली। इस दौरान 15 बोतलें देसी शराब संतरा मार्का बरामद की।
अंकित ठाकुर पकड़ी गई शराब के बारे में कोई दस्तावेज पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाया। लिहाजा पुलिस ने उसके खिलाफ थाना राजगढ़ में मामला कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।