फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: क्लस्टर स्तरीय वॉलीबाल में पांवटा साहिब चैंपियन

विज्ञापन
क्लस्टर 16 अंडर-14 छात्राओं की वॉलीबॉल प्रतियोगिताकी चैंपियन गुरु नानक मिशन स्कूल टीम अपनेक
विज्ञापन
ओजस्विनी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मिला खिताब
विज्ञापन

हरियाणा के सिरसा में हुई प्रतियाेगिता में छात्राओं ने दिखाया दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरियाणा के सिरसा में आयोजित छात्राओं की क्लस्टर-16 स्तरीय अंडर-14 वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा की टीम ने फाइनल में रॉयल इंटरनेशनल स्कूल को 2-1 से मात देकर ट्रॉफी (गोल्ड मेडल) पर कब्जा जमाया। इस ऐतिहासिक विजय में गुरु नानक मिशन स्कूल की छात्रा ओजस्विनी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
क्लस्टर-16 अंडर-14 गर्ल्स वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन श्री बालाजी पब्लिक स्कूल, सिरसा, हरियाणा में किया गया। टूर्नामेंट में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और छह मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश पाया। फाइनल मुकाबले में पांवटा साहिब की छात्राओं ने जोरदार खेल दिखाते हुए 2-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की इस विजय से विद्यालय में उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। विद्यालय के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी और प्रधानाचार्या कमलजीत कौर ने इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में भी इसी प्रकार के बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई। टीम की कोच नीतू ठाकुर के अथक प्रयासों की भी सराहना की गई। अंडर-14 गर्ल्स वॉलीबाल टीम ने अपनी प्रतिभा, समर्पण और अनुशासन का परिचय देते हुए यह टूर्नामेंट अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें