फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कलाथा-बढ़ाणा बस टौरू तक ही चलाने पर ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
61 दिन में मुश्किल से 14 दिन ही कलाथा बढ़ाणा तक चली, अब कर दी बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पांवटा से डांडा आंज तक चलने वाली सरकारी बस सेवा अब फिर केवल डांडा आंज और टौरू तक ही चल रही है। इस बस का दो महीने पहले ही कलाथा-बढ़ाणा तक रूट बढ़ाया था।
करीब दो महीने पहले, 14 जून को पहली बार कोई सरकारी बस कलाथा बढ़ाणा पहुंची थी। उस समय ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई थी। ऐसे में अब बस का कलाथा बढ़ाणा न जाना ग्रामीणों में निगम के प्रति भारी रोष का कारण बन गया है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण मोहन सिंह तोमर, राकेश कुमार, पप्पू तोमर, चेतन सिंह, केदार सिंह तोमर, शेर सिंह तोमर व नितिन तोमर ने बताया कि निगम ने पांवटा से डांडा आंज बस रूट के लिए 47 सीटर बस दी है, जो टौरू तक ही जा रही है। इससे 5 से 7 गांव के लोग सरकारी बस सेवा से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रूट जब कलाथा बढ़ाणा तक स्वीकृत हो चुका है, तो चालक-परिचालक को बस वहीं तक ले जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस रूट पर 52 सीटर बस स्वीकृत हुई है, लेकिन निगम 47 सीटर बस ही चला रहा है और अब उसे कलाथा बढ़ाणा तक भी नहीं भेज रहा है। ग्रामीणों ने इसे उनके साथ भद्दा मजाक बताया और मांग की कि बस को स्वीकृत रूट के अनुसार कलाथा बढ़ाणा तक चलाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें