पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब पुलिस टीम ने घुतनपुर बस्ती से बातामंडी खड्ड मार्ग पर नाका लगाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 790 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घुतनपुर बस्ती के समीप पुलिस ने शनिवार रात को नाका लगाया। उस दौरान मुख्य आरक्षी नवीन सैनी की टीम आने जाने वाले लोगों और वाहनों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति बैग के साथ नजर आया। वह व्यक्ति घुतनपुर बस्ती से बातामंडी खड्ड की तरफ जाने वाले कच्चे मार्ग पर जा रहा था।
आशंका होने पर पुलिस की टीम ने बिल्ला निवासी घुतनपुर बातामंडी को रुकवा कर उसके बैग की तलाशी ली। पुलिस ने बैग से 790 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है।