फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाअंब-पांवटा एनएच में मारकंडा नदी पर बनेगा डबल लेन पुल

विज्ञापन
कालाअंब-पांवटा एनएच पर मारकंडा नदी का क्षेत्र जहां पुल बनेगा। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला में कालाअंब-पांवटा साहिब-देहरादून नेशनल हाईवे-07 पर मारकंडा नदी पर डबल लेन पुल बनेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से इस पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए एनएच विभाग ने ठेकेदार को टेंडर आवंटित कर शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय नाहन से लगभग आठ किलोमीटर दूर कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच पर खजूरना के समीप मारकंडा नदी पर यह पुल बनेगा। यह पुल 180 मीटर लंबा होगा। इसका निर्माण 31 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। पुल से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने विशेष ध्यान रखा है। पुल के दोनों ओर फुटपाथ बनाए जाएंगे ताकि राहगीर आसानी से पुल पार कर सकें और वाहनों की आवाजाही के दौरान पूरी तरह सुरक्षित रहें। इसके निर्माण कार्य का जिम्मा मान बिल्डर कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है।
----
क्यों पड़ी पुल निर्माण की जरूरत
कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर खजूरना में मारकंडा नदी पर बने वर्तमान पुल की चौड़ाई कम है। नेशनल हाईवे पर वाहनों का दबाव बहुत अधिक होने के चलते पुल से आवाजाही के दौरान काफी दिक्कतें पेश आ रही थीं। कई बार तो यहां हादसे भी हुए। वहीं, एनएच अथॉरिटी के अनुसार कालाअंब-पांवटा नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने की योजना है। ऐसे में यदि वर्तमान पुल के साथ पुल बनाया जाता है तो वहां की आबादी, दुकानदार प्रभावित होंगे। ऐसे में इस पुल को वर्तमान पुल से थोड़ा पीछे से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

---
पुल बनने से 500 मीटर घटेगी एनएच की लंबाई
मारकंडा नदी पर नये पुल के बनने से नेशनल हाईवे की करीब 500 मीटर दूरी कम होगी। वर्तमान में बने पुल से नये बनने वाले पुल के दोनों छोरों की दूरी 250 मीटर है। ऐसे में नये पुल बनने से आबादी क्षेत्र भी इसकी जद से बाहर हो जाएगा।
---
पुल बनने से कम होगा कालाअंब-पांवटा एनएच पर वाहनों का दबाव
कालाअंब-नेशनल हाईवे पर भारी ट्रैफिक दबाव है। इस पर रोजाना हजारों छोटे-बड़े और भारी वाहन गुजरते हैं। हरिद्वार, देहरादून और पांवटा साहिब से राजधानी शिमला, सिरमौर जिले के पर्यटन क्षेत्र श्रीरेणुकाजी, हरिपुरधार ओर चूड़धार के लिए लोग इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। इसके अलावा पांवटा शिलाई क्षेत्र के लोग चंडीगढ़ आवागमन के लिए इस सड़क मार्ग का प्रयोग करते हैं। ऐसे में डबल लेन पुल बनने यह दबाव कम होगा।
---
जल्द शुरू होगा पुल का निर्माण कार्य: अनिल शर्मा
एनएच के अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा ने बताया कि कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाइवे 07 पर खजूरना के साथ मारकंडा नदी पर डबल लेन पुल बनाया जाएगा। साथ ही दोनों तरफ राहगीरों के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पुल के निर्माण कार्य का टेंडर हो चुका है। जल्द ही ठेकेदार कार्य शुरू करेगा। उन्होंने बताया कि पुल बनने से एनएच की करीब 500 मीटर दूरी कम होगी।
---
पुल के साथ विक्रमबाग सुकेती मार्ग भी सुधारे हालत: आशुतोष गुप्ता
युवा व्यावसायी एवं समाजसेवी आशुतोष गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य होना अच्छी बात है। मारकंडा नदी पर पुल बनने से वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग को पुल के साथ-साथ वहां से गुजरने वाले बिक्रमबाग-सुकेती मार्ग की हालत भी सुधारनी चाहिए।
-----
पांवटा जाने में होगी सुगमता : राकेश थापा
रोटेरियन राकेश थापा ने कहा कि नया पुल बनने से पांवटा जाने में सुगमता होगी। भविष्य में एनएच के फोरलेन बनने से पुराने पुल के पास के दुकानदारों को भी उजड़ने से बचाया जा सकेगा।
--
नया पुल बनाने की थी जरूरत : नसीम मोहम्मद दीदान
ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के मुख्य सलाहकार नसीम मोहम्मद दीदान ने कहा कि मारकंडा नदी पर नया पुल बनाने की जरूरत थी क्योंकि पुराना पुल साठ के दशक का बना हुआ है और तंग भी है। इसलिए यहां पर पुल निर्माण करवाने का वह स्वागत करते हैं।
----
पुल बनने से वाहन चालकों को मिलेगा लाभ : आशीष
चालक आशीष ने कहा कि मारकंडा नदी पर पुल बनने से वाहन चालकों को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि पुराने पुल से गुजरते समय भारी वाहनों को हमेशा खतरा बना रहता है। वहीं अब एनएच पर पहले की तुलना में यातायात भी काफी बढ़ गया है।
---
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व का परिणाम: डॉ. बिंदल
पूर्व विस अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हमें खुशी है कि मारकंडा नदी पर खजुरना में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर 31.63 करोड़ रुपये की लागत से एक शानदार पुल का निर्माण स्वीकृत किया गया है। यह सब हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शानदार नेतृत्व और मार्गदर्शन का परिणाम हैं। हम नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें