ददाहू स्कूल में एनएसएस शिविर के शुभारंभ पर मुख्यातिथि, कॉलेज स्टाफ व स्वयंसेवी। संवाद
-व्यापार मंडल प्रधान राजन गोयल ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में बुधवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हुआ। व्यापार मंडल ददाहू के प्रधान राजन गोयल ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने एनएसएस की गतिविधियों और महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण, भाईचारे और एकता की भावना विकसित करने के साथ उन्हें समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। एनएसएस प्रभारी उपेंद्र पंवार ने बताया कि शिविर 27 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम में पंचायत उपप्रधान करण जस्सल, एसएमसी अध्यक्ष जगपाल कंवल, पुनीत गुप्ता, चयन सिरमौरी, वरिष्ठ प्रवक्ता दीपराम शर्मा, जगदीश सैनी, पीईटी राजेंद्र ठाकुर, सुनीता, राम सिंह सहित अन्य शिक्षक और स्वयंसेवी मौजूद रहे।-