फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़ में दंगल में रोहतक के रोहित ने जीती बड़ी माली

विज्ञापन
राजगढ़ में आयोजित दंगल में खिताब के लिए जोरआजमाइश करते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
-छोटी माली में शुभम पहलवान ने रजनीश को दी शिकस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ के नेहरू मैदान में उड़ान वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय दशहरा उत्सव में विशाल दंगल हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबलों का दर्शकों ने खूब आनंद लिया।
दंगल का शुभारंभ नगर पंचायत राजगढ़ के उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने किया। छोटी माली के फाइनल में शुभम पहलवान और रजनीश पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शुभम ने रजनीश को हराकर छोटी माली पर कब्जा जमाया। विजेता शुभम को 11 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बड़ी माली के फाइनल मुकाबले में रोहतक के रोहित पहलवान और धामी के सुनील पहलवान आमने-सामने हुए। दोनों पहलवानों ने जीत के लिए जोरदार दांव-पेच आजमाए। कड़े मुकाबले के बाद रोहित ने सुनील को पराजित कर बड़ी माली अपने नाम की। बड़ी माली के विजेता रोहित पहलवान को 51 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें