फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डंडे से बांध कर बुजुर्ग बीमार महिला को 7 किमी पैदल उठा सतौन तक पहुंचाया

विज्ञापन
डंडे व कंबल से बांध कर बीमार 75 वर्षीय महिला को 7 किमी दूर गिरिपार के ग्राम कुनैर से सतौन पहुंच
विज्ञापन
डंडे से बांध कर बुजुर्ग बीमार महिला को पहुंचाया सतौन
विज्ञापन

उद्योग मंत्री की शिलाई विधानसभा क्षेत्र की टिक्कर कुनैर बस्ती सड़क से वंचित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश में सरकार व्यवस्था परिवर्तन के दावे के साथ सत्ता में आई है, लेकिन जनता आज भी स्वास्थ्य और सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में सरकार के दावे फेल हो रहे हैं।
दरअसल, शिलाई विधानसभा क्षेत्र के बड़वास पंचायत की हरिजन बस्ती टिक्कर कुनैर की 75 वर्षीय बीमार महिला को स्थानीय ग्रामीणों ने डंडे में बांध कर कंधे पर 7 किलोमीटर पैदल सतौन सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला गुमानु देवी पत्नी संतराम काफी समय से बीमार हैं। महिला के बेटे सुरेश कुमार व ग्रामीणों धनवीर सिंह, चानन सिंह व संदीप ने कहा कि महिला की रीढ़ की हड्डी में दर्द रहता था। डॉक्टरों ने रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद महिला को घर लाए हैं। महिला को घर पर अचानक तेज दर्द उठा। इसके बाद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर महिला को डंडे से कंबल में बांधकर कंधे पर उठाकर करीब सात किलोमीटर पैदल सतौन सड़क तक पहुंचाया।
ग्रामीणों ने किया कि चुनाव के समय हर दल के नेता गांव में आते हैं और सड़क बनाने का आश्वासन देकर चले जाते हैं लेकिन आज भी गांव में सड़क की सुविधा नहीं है। नई सरकार को एक वर्ष हो गया है। प्रदेश सरकार के व्यवस्था परिवर्तन के बड़े बड़े दावे इस बस्ती में फेल हो रहे हैं। इसी क्षेत्र से उद्योग मंत्री भी हैं जो मुख्यमंत्री के करीबी हैं। इस बस्ती के लोगों को आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता शिलाई वीके अग्रवाल ने कहा कि बड़वास पंचायत के टिक्कर कुनैर बस्ती को एनएच-707 में चिलोन से चौकी मृगवाल के लिए सड़क का सर्वे कर दो साल पहले किया गया था। फाइल फोरेस्ट क्लीयरेंस के लिए भेजी गई है। वन विभाग से मंजूरी नहीं मिल पाई है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें