फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईयू को मिली बड़ी कामयाबी, एक किलो चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Thu, 07 Feb 2019 04:09 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस को शिलाई में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 50 वर्षीय व्यक्ति की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक किलो 1.114 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को इलाके में नशे के कारोबार की सूचना मिली थी। पुलिस के एसआईयू दल ने करीब साढ़े सात बजे शिलाई-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर टिक्कर खड्ड के समीप गश्त शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिस की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार होने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर तलाशी ली। आरोपी के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को 1.114 किलोग्राम चरस हाथ लगी।
विज्ञापन


 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी व्यक्ति नशे की खेप को सप्लाई करने जा रहा था। इससे पहले ही नशे की खेप की सप्लाई होती, पुलिस ने आरोपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी राम सिंह पुत्र स्व. मीनाराम निवासी कलोग, नैनीधार उपमंडल शिलाई को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आरोपी से मामले में पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें