फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के एक निजी अस्पताल प्रबंधन पर बीमार महिला के उपचार में लापरवाही का आरोप लगा है। शुगर की मरीज को अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने उपचार भी शुरू किया। परिजनों का आरोप है कि हालत बिगड़ने पर समय रहते मरीज को रेफर नहीं किया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर मंगलवार को आनन-फानन में महिला मरीज को रेफर कर दिया गया। गया लेकिन देहरादून पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

मंगलवार देर शाम शव लेकर ग्रामीण सीधा निजी अस्पताल परिसर के बाहर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पांवटा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि नवादा गांव से उज्ज्वल कौर (54) को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया था। निजी अस्पताल प्रबंधन ने शुगर की मरीज महिला का उपचार शुरू किया लेकिन हालात ज्यादा बिगड़ने पर महिला को देहरादून रेफर कर दिया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। देर शाम नवादा ग्राम पंचायत के ग्रामीण पांवटा के निजी अस्पताल के समीप एकत्रित हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि नवादा निवासी महिला की अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने चिकित्सकों के साथ हाथापाई भी की। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने महिला का शव अस्पताल परिसर में वाहन में रखकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी शिकायत पुलिस थाने में भी कर दी गई। पुलिस थाने से टीम अस्पताल परिसर पहुंची। पीड़ित परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने सूचना मिलने की पुष्टि की है। एसएचओ पांवटा ने टीम को मौके पर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि शिकायत की गंभीरता से जांच की जाएगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें