फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ में जलशक्ति मंडल, बायला में खुलेगा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन/राजगढ़/ ददाहू (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में जलशक्ति विभाग का नया मंडल खुलेगा। जबकि रेणुका विधानसभा क्षेत्र के बायला में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को मंजूरी मिली है। शिमला में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में जिला सिरमौर की कई विकास योजनाओं पर सरकार की मुहर लगी।
विज्ञापन

राजगढ़ में खोले जाने वाले जलशक्ति के नए मंडल में सभी आवश्यक पदों को भरने को भी मंजूरी मिली है। इसी तरह बायला में खोले जाने वाले स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न श्रेणियों के तीन पद भी भरे जाएंगे।
बीती 13 नवंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बायला में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा की थी। पांच माह बीतने के बाद बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बायला गांव के ही एक प्रगतिशील किसान एवं बुजुर्ग पंडित श्यामानंद ने आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने के लिए अपनी 10 बिस्वा भूमि को वर्ष 2003 में विभाग के नाम किया था लेकिन 19 वर्षों में राजनीतिक खींचतान के चलते यह डिस्पेंसरी खुल नहीं पाई थी।
बीते रेणुका मेले के दौरान स्थानीय नेताओं के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा करके इसे हरी झंडी प्रदान की थी। इसकी अधिसूचना बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में जारी की गई।
.....
नाबार्ड से पांच सड़क परियोजनाएं भी मंजूर
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन प्रमुख नई सड़कों के निर्माण और एक संपर्क मार्ग के सुधारीकरण के लिए नाबार्ड से स्वीकृति मिली है। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में एक सड़क के स्तरोन्नयन जबकि रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में एक सड़क के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से वन स्वीकृति प्राप्त हुई है।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि पांवटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र में 1049.01 लाख रुपये की अनुमानित लागत से 6.5 किलोमीटर लंबे राजपुर-कुथियाणा सड़क मार्ग, 739.25 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बाता नदी के किनारे संतोषगढ़ पुल से फतेहपुर गांव तक 5.6 किलोमीटर लंबी सड़क और 319.01 लाख रुपये की लागत से गोरखुवाला पंचायत घर से दुधला व खरोंला तक 1.83 किलोमीटर लंबी सड़क को स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 पर अमरगढ़-जोहड़ों-क्यारदा-जगतपुर-आईपीएच कॉलोनी माजरा तक कुल 8.04 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के स्तरोन्नयन एवं सुधार कार्य के लिए भी मंजूरी मिल गई है। इस कार्य पर 1023 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी।
विज्ञापन

इसी तरह रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के मधाना गांव से फांदी बोडीवाला वाया जंगलोट संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण के लिए भी वन स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें