फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में धूमधाम से निकली खाटू श्याम की शोभायात्रा

विज्ञापन
नाहन में श्याम खाटू महाराज की शोभायात्रा में मौजूद श्रद्धालुगण। -संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। बाबा श्याम सहारा मंडल नाहन ने बुधवार को शहर में खाटू श्याम की शोभा यात्रा निकाली जो शहर के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरी। शोभा यात्रा के दौरान लायंस क्लब नाहन ने भंडारे की सेवा दी।
विज्ञापन

शोभा यात्रा कालीस्थान मंदिर से निशान साहिब के साथ शुरू हुई जो नया बाजार, गोबिंदगढ़, वाल्मीकि नगर से होती हुई रघुनाथ मंदिर पहुंची। यहां सामाजिक कार्यों में अग्रणी लायंस क्लब नाहन ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए भंडारे की सेवा दी।
लायंस क्लब के प्रधान विजय गुप्ता, राजीव बंसल, पीयूष गर्ग, वितिन सिंघल, शोभित गर्ग, मनीष गर्ग, सचिन चौहान आदि ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया। यहां भंडारा ग्रहण करने के बाद शोभा यात्रा बाजार मार्ग, छोटा चौंक, बड़ा चौंक से होती हुई चौगान मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। मैदान में वीरवार को खाटू श्याम को लेकर भजन संध्या आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर अजय बंसल, दीपक चौधरी, अभिषेक चौधरी, सागर बंसल, अशोक अग्रवाल, बुद्धि बल्लव अग्रवाल, अमिल अग्रवाल, अरुण गर्ग, वैभव बंसल, रजत बंसल, कमल चौधरी, अश्विनी, नितिन, अनुज और संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें