फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में भीड़ से बढ़ी मरीजों की परेशानी

विज्ञापन
नाहन मेडिकल कॉलेज में अस्थि रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में जुटी मरीज व तीमारदारों की भीड़। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को अपना उपचार करवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में जगह कम होने से सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नाहन मेडिकल कॉलेज में अस्थि रोग विशेषज्ञ के पास काफी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सभी को भीड़ में उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। हालांकि मेडिकल कॉलेज में पांच अस्थि विशेषज्ञ हैं, बावजूद इसके ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन और भीड़ जमा रहती है। नाहन के रोहित कुमार ने बताया कि दुर्घटना में उनकी टांग में चोट लगी थी। वीरवार को भीड़ में उन्हें अपना उपचार करवाने के लिए परेशान होना पड़ा। चासी के रामकुमार, कौलावालां भूड के अनिल ठाकुर और रामाधौण की पार्वती देवी ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से ओपीडी में मरीजों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एनके महेंद्रू ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों के बैठने के लिए व्यवस्था हैं। कई मर्तबा भीड़ अधिक होने से मरीजों को दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें