फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ अस्पताल में मरीज ने शराब पीकर मचाया हुड़दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। सिविल अस्पताल राजगढ़ में मंगलवार शाम एक चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। चिकित्सालय प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया कि मंगलवार देर शाम एक व्यक्ति उपचार के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन

इसे कमरा नंबर चार में भेजा गया। वह उस कमरे में न जाकर शराब पीने चला गया। इसके बाद अस्पताल बंद हो गया। देररात को मरीज अस्पताल में शराब पीकर आया और हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद चिकित्सक ने बड़ी मुश्किल से पीछा छुड़ाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। इस मामले को लेकर बुधवार को अस्पताल के चिकित्सक एसडीएम राजगढ़ सुरेंद्र मोहन से भी मिले। उन्होंने अस्पताल परिसर में चिकित्सकों और स्टाफ की सुरक्षा के पुलिस बल तैनात करने की मांग की। इस पर एसडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले के कारण चिकित्सक दोपहर 12 बजे तक ओपीडी नहीं आ पाए। इससे दूरदराज से आए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि मामले में पुलिस ने उचित कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें