फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त पदार्थ खाने से सोनीपत की 25 वर्षीय युवती की मौत

विज्ञापन
in ponta sahib sirmaur girl eat poison and died
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में पानीपत निवासी एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल उपचार को पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही लड़की की मौत हो गई। पांवटा थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोहित पुत्र मुकेश शर्मा निवासी गांव, जिला चरखीदादरी हरियाणा हाल ट्रेनी आफिसर तिरुपती मेडिकेयर सूरजपुर के ब्यान पर मामला दर्ज हुआ है। रोहित ने बताया कि लड़की का नाम प्रिया (25) पुत्री ओम प्रकाश निवासी गांव व डाक घर खरेवडी जिला सोनीपत हरियाणा है। वह कॉलेज से ही इसकी सहपाठी है। प्रिया देहरादून होते हुए इससे मिलने पावंटा साहिब आई थी।
शनिवार शाम को बातापुल में प्रिया मिली। जैसे ही यह दोनों चलने लगे तो प्रिया की अचानक तबीयत खराब हो गई जिस पर वह प्रिया को इलाज के लिये पांवटा अस्पताल लेकर आया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लड़की ने नाहन पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हालत गंभीर होने पर लड़की के ब्यान दर्ज नहीं हो सके। युवती के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें