फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन क्षेत्र में कूड़ा फेंकते चार वाहन दबोचे, संचालकों से वसूला 44 हजार जुर्माना

विज्ञापन
पांवटा साहिब के वन क्षेत्र में कूड़ा फेंकता एक टेंपो। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा वन मंडल टीम ने वन क्षेत्र भूमि पर कूड़ा फेंकने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को वन टीम ने कूड़ा फेंकने वाले चार वाहनों को जब्त कर आरओ कार्यालय पहुंचाया जिसमें नगर परिषद पांवटा के तीन और निजी होटल से संबंधित एक टैंपो शामिल है। कूड़ा फेंकने वाले वाहनों को 44 हजार जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीमों नेे मंगलवार को पांवटा नदी क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान शहर के नजदीक यमुना किनारे वनक्षेत्र में कूड़ा फेंकते कुछ वाहन पकड़े जिसमें पांवटा नगर परिषद के तीन और एक निजी होटल का टैंपो जब्त किया गया। इस सभी वाहनों को जब्त करके वन रेंज पांवटा साहिब कार्यालय में पहुंचाया गया। वन टीम ने करीब 44000 रुपये जुर्माना वसूला है।
बता दें कि लंबे समय से अधर में लटकी पांवटा नगर परिषद की केदारपुर कूड़ा संयंत्र योजना अधिकतर बनकर तैयार है। योजना को विधिवत शुरू किए जाने की सख्त जरूरत है जिससे यमुना नदी क्षेत्र के वन्य भूमि पर फेंके जाने वाले शहरी क्षेत्र के कूड़े का उचित निपटान हो। कूड़ा संयंत्र योजना के माध्यम से खाद निर्माण भी किया जाना है। एनजीटी की टीम भी तीन वर्ष पहले शीघ्र इस योजना को शुरू करने के निर्देश दे चुकी है। पिछले लंबे समय से पांवटा नगर परिषद को कूड़ा संयंत्र का संचालन शुरू करने को कई संस्थाओं एवं वन विभाग भी आग्रह कर चुके हैं।
विज्ञापन

पांवटा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं नायब तहसीलदार पांवटा रणजीत सिंह बेदी ने कहा कि केदारपुर कूड़ा संयंत्र योजना में बिजली, पानी कनेक्शन और शेड कार्य होना शेष है। अभी इस योजना में शेड कार्य भी होना है, जिससे इस योजना को शुरू नहीं किया जा सका है।
डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने कहा कि पांवटा नगर परिषद के तीन वाहन एवं एक निजी होटल का टैंपो वन क्षेत्रों में कूड़ा फेंकते पकड़ा गया है। चारों वाहनों को जब्त कर 44 हजार जुर्माना राशि वसूली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें