नाहन के नया बाजार में साढ़े छह बजे के बाद खुली पड़ी परचून की दुकान।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला प्रशासन के आदेशों के बाद भी मंगलवार को नाहन शहर में कई दुकानें निर्धारित समय पर बंद नहीं हो पाईं। कई दुकानदार शाम साढ़े छह बजे दुकानें बंद करते दिखे, लेकिन अधिकतर दुकानें सवा सात बजे तक भी खुली दिखीं। हालांकि, इस दौरान आदेशों की पालना करने के लिए बाजार में पुलिस भी गश्त पर तैनात दिखी।
पुलिस कर्मी कई दुकानदारों को दुकानें बंद करने के लिए बोलते नजर आए। पहला दिन होने के कारण पुलिस ने इस दौरान दुकानदारों से जोर जबरदस्ती नहीं की। बता दें कि जिला प्रशासन ने दुकानें खोलने और बंद करने के लिए समय निर्धारित कर दिया है।
उपायुक्त सिरमौर की ओर से जारी आदेश मंगलवार से ही लागू हो गए। सुबह के समय भी कई दुकानदारों ने नौ बजे से पहले ही दुकानें खोल दी थीं। शाम को भी बंद करने के समय दुकानदारी चलती रही।